परसिया: न्यूटन में फौजी दामाद ने ससुर की लकड़ी से मारकर हत्या की, सास को भी डंडे से मारा, पुलिस ने हिरासत में लिया
न्यूटन के वार्ड 4 में फौजी दामाद ने ससुर के सिर में घरेलू विवाद में डंडा मार दिया। इससे ससुर की नागपुर के अस्पताल में मौत हो गई। घटना रविवार रात साढे सात बजे के आसपास की है। दामाद को पुलिस ने हिरासत मंे रखा है। वहीं मृतक का शव छिंदवाडा से पोस्टमार्टम के बाद शाम छह बजे न्यूटन लाया गया है। अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।