मोहनलालगंज: फर्जी कागजात से जमीन हड़पने के मामले में प्रॉपर्टी डीलर को किया गया गिरफ्तार
लखनऊ के मोहनलालगंज में कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार उर्फ टोपीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शुभम सिंह के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार कराए थे। इसके एवज में उसे एक लाख रुपये मिले थे।