चकरनगर: तेजपुरा गाँव में बारिश के कारण दो गरीबों के कच्चे आशियाने ढहे, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा
तहसील क्षेत्र के ग्राम तेजपुरा में लगातार हो रही बारिश के चलते दो गरीब परिवारों के कच्चे आशियाने भरभराकर गिर गए। हादसे में घर-गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। रविवार शाम करीब 4 बजे तेजपुरा निवासी रामअवतार सिंह चौहान ने बताया कि भीषण बारिश में उसका कच्चा मकान भर भरा जिक है।