Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 07.08.2026* ================= पीएम सूर्य घर योजना के तहत मोहनिया में सोलर मेला आयोजित, उपभोक्ताओं को मिली योजना की विस्तृत जानकारी मोहनिया (कैमूर), 07 अगस्त 2026। आम नागरिकों को सस्ती, सुलभ एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मोहनिया स्थित बीआरजीएफ भवन में सोलर मेले का आयोजन किया गया। सोलर मेले का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, कैमूर श्री नितिन कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, कैमूर सुश्री दिव्या शक्ति, अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनिया, विद्युत अधीक्षण अभियंता, सासाराम ई. इंद्रदेव कुमार तथा विद्युत कार्यपालक अभियंता, भभुआ ई. शशिकांत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्रणाली के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ना था। इस दौरान विशेषज्ञों एवं तकनीकी टीम द्वारा सोलर पैनल की स्थापना, कार्यप्रणाली, रख-रखाव, लागत, सरकारी सब्सिडी तथा इससे होने वाले आर्थिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से वे तत्काल आवेदन कर योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया प्रारंभ कर सके। विभिन्न अधिकृत वेंडरों एवं एजेंसियों ने भी मेले में भाग लेकर उपभोक्ताओं को उपयुक्त सोलर समाधान उपलब्ध कराने में सहयोग किया। जिला पदाधिकारी, कैमूर श्री नितिन कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। विशेष रूप से अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल बिजली बिल में कमी लाने में सहायक है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र की स्थापना के लिए बैंकों के माध्यम से 2 लाख रुपये तक का ऋण रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में अब तक 201 उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। जिला पदाधिकारी ने बताया कि 150 यूनिट तक की मासिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए 1 किलोवाट, 300 यूनिट तक के लिए 2 किलोवाट तथा 300 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सोलर संयंत्र उपयुक्त है। सोलर पैनल से उत्पादित अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर बिजली बिल में समायोजन का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रति किलोवाट सोलर संयंत्र की स्थापना के लिए लगभग 100 वर्गफुट छत की आवश्यकता होती है तथा उचित रख-रखाव के साथ सोलर पैनल लगभग 25 वर्षों तक सुचारू रूप से कार्य कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित करने पर सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके तहत 1 किलोवाट पर 30,000 रुपये, 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम 78,000 रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं के आर्थिक बोझ को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मेले में उपस्थित स्थानीय वेंडरों ने आश्वस्त किया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर सोलर संयंत्र स्थापित किया जाएगा। साथ ही, करार अवधि के अंतर्गत सात वर्षों तक निःशुल्क मरम्मत एवं रख-रखाव की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) ने बताया कि सोलर संयंत्र की स्थापना के लिए 5.75 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने में और सुविधा होगी। विद्युत अधीक्षण अभियंता, सासाराम ई. इंद्रदेव कुमार ने उपभोक्ताओं से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं भविष्य उन्मुख पहल है। इससे न केवल बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपने घरों में सोलर संयंत्र स्थापित कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं, सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय विद्युत अभियंताओं तथा विद्युत विभाग के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

172 views | Kaimur, Bihar | Aug 7, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 16.08.2026*
=================।                                             ऊर्जा सचिव श्री अजय यादव के निर्देश पर कैमूर में विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर, 17 से 22 अगस्त तक सभी अवर प्रमंडलों एवं शाखाओं में होगा आयोजन

ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अजय यादव के कैमूर भ्रमण के दौरान जिले में विद्युत व्यवस्था, उपभोक्ता सेवाओं एवं बिजली संबंधी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी, कैमूर भी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, कुटीर ज्योति योजना, लो-वोल्टेज की समस्या, कृषि फीडर, औद्योगिक विद्युत कनेक्शन तथा उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। ऊर्जा सचिव द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ऊर्जा सचिव के निर्देशों एवं जिला प्रशासन के सहयोग से दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भभुआ द्वारा विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह विशेष शिविर 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक प्रत्येक कार्य दिवस को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भभुआ के अंतर्गत आने वाले सभी अवर विद्युत प्रमंडलों एवं शाखा कार्यालयों में आयोजित होगा। शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

शिविर में उपभोक्ता निम्नलिखित समस्याओं से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे—

गलत मीटर रीडिंग।

औसत बिल अथवा अत्यधिक बिल प्राप्त होने की समस्या।

बकाया राशि से संबंधित समस्या।

उपभोक्ता के नाम अथवा पते में त्रुटि।

टैरिफ से संबंधित समस्या।

बिजली विपत्र में अन्य किसी भी प्रकार की त्रुटि।

विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे 17 से 22 अगस्त 2026 के बीच अपने संबंधित अवर विद्युत प्रमंडल अथवा शाखा कार्यालय में आयोजित शिविर में पहुंचकर बिजली बिल से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज कराएं और त्वरित समाधान का लाभ उठाएं।

शिविर के दौरान उपभोक्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता (ईई सप्लाई), विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भभुआ से संपर्क किया जा सकता है।

ऊर्जा सचिव के निर्देश एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह विशेष शिविर जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने तथा बेहतर, पारदर्शी एवं जवाबदेह उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Energy Department, Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 16.08.2026* =================। ऊर्जा सचिव श्री अजय यादव के निर्देश पर कैमूर में विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर, 17 से 22 अगस्त तक सभी अवर प्रमंडलों एवं शाखाओं में होगा आयोजन ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अजय यादव के कैमूर भ्रमण के दौरान जिले में विद्युत व्यवस्था, उपभोक्ता सेवाओं एवं बिजली संबंधी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी, कैमूर भी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, कुटीर ज्योति योजना, लो-वोल्टेज की समस्या, कृषि फीडर, औद्योगिक विद्युत कनेक्शन तथा उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। ऊर्जा सचिव द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ऊर्जा सचिव के निर्देशों एवं जिला प्रशासन के सहयोग से दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भभुआ द्वारा विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष शिविर 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक प्रत्येक कार्य दिवस को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भभुआ के अंतर्गत आने वाले सभी अवर विद्युत प्रमंडलों एवं शाखा कार्यालयों में आयोजित होगा। शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविर में उपभोक्ता निम्नलिखित समस्याओं से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे— गलत मीटर रीडिंग। औसत बिल अथवा अत्यधिक बिल प्राप्त होने की समस्या। बकाया राशि से संबंधित समस्या। उपभोक्ता के नाम अथवा पते में त्रुटि। टैरिफ से संबंधित समस्या। बिजली विपत्र में अन्य किसी भी प्रकार की त्रुटि। विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे 17 से 22 अगस्त 2026 के बीच अपने संबंधित अवर विद्युत प्रमंडल अथवा शाखा कार्यालय में आयोजित शिविर में पहुंचकर बिजली बिल से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज कराएं और त्वरित समाधान का लाभ उठाएं। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता (ईई सप्लाई), विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भभुआ से संपर्क किया जा सकता है। ऊर्जा सचिव के निर्देश एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह विशेष शिविर जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने तथा बेहतर, पारदर्शी एवं जवाबदेह उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar

Kaimur, Bihar | Aug 16, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज करमचट बाँध, कैमूर में जिला प्रशासन कैमूर द्वारा ड्रोन शूट किया गया। 🚁🇮🇳

इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव श्रृंखला के माध्यम से कैमूर की आकृति बनाकर देशभक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का सुंदर संदेश दिया। 🇮🇳❤️

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

#HarGharTiranga #हरघर_तिरंगा #Kaimur #KaimurBihar #Bihar #DistrictAdministrationKaimur #IndependenceDay2026 #15August2026 #Tiranga #DeshBhakti #JaiHind #VandeMataram #KaimurTourism #KaramchatDam #Mundeshwari #AzadiKaParv

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar 
Ministry of Culture, Government of India

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज करमचट बाँध, कैमूर में जिला प्रशासन कैमूर द्वारा ड्रोन शूट किया गया। 🚁🇮🇳 इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव श्रृंखला के माध्यम से कैमूर की आकृति बनाकर देशभक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का सुंदर संदेश दिया। 🇮🇳❤️ जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! #HarGharTiranga #हरघर_तिरंगा #Kaimur #KaimurBihar #Bihar #DistrictAdministrationKaimur #IndependenceDay2026 #15August2026 #Tiranga #DeshBhakti #JaiHind #VandeMataram #KaimurTourism #KaramchatDam #Mundeshwari #AzadiKaParv Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Ministry of Culture, Government of India

Kaimur, Bihar | Aug 13, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान — प्रखंड चैनपुर, कैमूर 🇮🇳

​आज़ादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर प्रखंड प्रशासन चैनपुर (कैमूर) द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

​इस यात्रा में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, प्रखंड अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए। पूरा क्षेत्र देशप्रेम के रंगों और "सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा" के सुरों से गुंजायमान हो उठा।

​आइए, हम सब मिलकर इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ राष्ट्रध्वज फहराएं।
​देश की शान, हमारा तिरंगा! ❤️🇮🇳
​#HarGharTiranga #ChainpurKaimur #KaimurNews #IndependenceDay #PrakhandAdministration #TirangaYatra #AzadiKaAmritMahotsav #JaiHind
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar 
Ministry of Culture, Government of India

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान — प्रखंड चैनपुर, कैमूर 🇮🇳 ​आज़ादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर प्रखंड प्रशासन चैनपुर (कैमूर) द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। ​इस यात्रा में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, प्रखंड अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए। पूरा क्षेत्र देशप्रेम के रंगों और "सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा" के सुरों से गुंजायमान हो उठा। ​आइए, हम सब मिलकर इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ राष्ट्रध्वज फहराएं। ​देश की शान, हमारा तिरंगा! ❤️🇮🇳 ​#HarGharTiranga #ChainpurKaimur #KaimurNews #IndependenceDay #PrakhandAdministration #TirangaYatra #AzadiKaAmritMahotsav #JaiHind Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Ministry of Culture, Government of India

Kaimur, Bihar | Aug 12, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा - हर दिल में देशप्रेम! 🇮🇳

​कैमूर जिला प्रशासन द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान का भव्य आयोजन! 🚩✨

​बच्चों, युवाओं और जिलावासियों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति और एकता की अलख जगाई।

​आइए, हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और संस्थानों पर शान से तिरंगा लहराएँ और देश की आन, बान और शान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

​#HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #Kaimur #Bhabhua #IndependenceDay #ZilaPrashasanKaimur #DeshBhakti #Tiranga #BiharPrashasan
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar 
Ministry of Culture, Government of India

🇮🇳 हर घर तिरंगा - हर दिल में देशप्रेम! 🇮🇳 ​कैमूर जिला प्रशासन द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान का भव्य आयोजन! 🚩✨ ​बच्चों, युवाओं और जिलावासियों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति और एकता की अलख जगाई। ​आइए, हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और संस्थानों पर शान से तिरंगा लहराएँ और देश की आन, बान और शान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। ​#HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #Kaimur #Bhabhua #IndependenceDay #ZilaPrashasanKaimur #DeshBhakti #Tiranga #BiharPrashasan Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Ministry of Culture, Government of India

Kaimur, Bihar | Aug 12, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान | प्रकृति की गोद में राष्ट्रप्रेम का उत्सव! 🌿🐅

​देशभक्ति के उमंग और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ कैमूर वन प्रमंडल द्वारा कैमूर वन्यजीव अभयारण्य (Kaimur Wildlife Sanctuary) में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व विशेष "तिरंगा सफारी" का आयोजन किया गया। 🚗🇮🇳

​प्रकृति की खूबसूरती, हरियाली और राष्ट्रीय ध्वज की शान—इस अनोखी सफारी ने देशभक्ति के रंग में पूरे अभयारण्य को सराबोर कर दिया!

​आइए, इस 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनें, अपने-अपने घरों और दिलों में तिरंगा फहराएं और देश के प्रति अपनी निष्ठा व सम्मान व्यक्त करें।

​प्रकृति संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का यह अनूठा संगम, हम सभी के लिए प्रेरणा है! ❤️

​✨ जय हिंद | जय भारत 🇮🇳🍃

​#HarGharTiranga #TirangaSafari #KaimurWildlifeSanctuary #KaimurForestDivision #IndependenceDay #HarGharTiranga2026 #Patriotism #IncredibleIndia
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar 
Ministry of Culture, Government of India

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान | प्रकृति की गोद में राष्ट्रप्रेम का उत्सव! 🌿🐅 ​देशभक्ति के उमंग और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ कैमूर वन प्रमंडल द्वारा कैमूर वन्यजीव अभयारण्य (Kaimur Wildlife Sanctuary) में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व विशेष "तिरंगा सफारी" का आयोजन किया गया। 🚗🇮🇳 ​प्रकृति की खूबसूरती, हरियाली और राष्ट्रीय ध्वज की शान—इस अनोखी सफारी ने देशभक्ति के रंग में पूरे अभयारण्य को सराबोर कर दिया! ​आइए, इस 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनें, अपने-अपने घरों और दिलों में तिरंगा फहराएं और देश के प्रति अपनी निष्ठा व सम्मान व्यक्त करें। ​प्रकृति संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का यह अनूठा संगम, हम सभी के लिए प्रेरणा है! ❤️ ​✨ जय हिंद | जय भारत 🇮🇳🍃 ​#HarGharTiranga #TirangaSafari #KaimurWildlifeSanctuary #KaimurForestDivision #IndependenceDay #HarGharTiranga2026 #Patriotism #IncredibleIndia Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Ministry of Culture, Government of India

Kaimur, Bihar | Aug 12, 2026