तिलहर: हत्या के मामले में खानपुर चौराहे से पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाठी-डंडे भी बरामद
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को सहवेगपुर निवासी सोनपाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने एक राय होकर उनके भाई सुरेंद्र के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी द दी थी।