फर्रुखाबाद: गंगा का कटान जारी, गांव कुंडपुरा में आबादी पर खतरा, कमालगंज में मकानों के करीब पहुंचा कटान
कमालगंज के गांव कुंडपुरा में गंगा नदी का कटान लगातार जारी है। बीते दिनों से नदी की धारा आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ रही है।शुक्रवार को भी गंगा की तेज धारा गांव के किनारे की जमीन को काटती रही,जिससे ग्रामीणों में चिंता है।नदी की सीधी ठोकर के कारण कटान प्रभावित क्षेत्र बढ़ रहा है।कुंडपुरा में गंगा किनारे बसे परिवारों को सर्वाधिक खतरा है।मंशाराम का मकान कट गया