सारठ: कुरा मिडिल स्कूल में जल जमाव होने से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, बैठक में रखेंगे समस्या : प्रधानाध्यापक
#Jansamasya
कुरा मध्य विद्यालय में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शनिवार दोपहर 2 बजे बारिश होने से स्कूल कैंपस में जल जमाव था, मुख्य गेट पर 2 फिट पानी खड़ा था। प्रधानाध्यक व अन्य शिक्षकों ने बताया कि बारिश का पानी कार्यालय, वर्ग कक्ष व किचन में भी घुस जाता है और परेशानी होती है। वहीं कहा बैठक में समस्या के निदान की मांग की जाएगी