Public App Logo
एलईडी स्क्रीन पर हुआ राहुल गांधी जी के छात्र संवाद का सीधा प्रसारण 📍 पिपरिया, नर्मदापुरम | गीतांजली होटल भारतीय युवा कांग्रेस के देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत प्रयागराज में आयोजित राहुल गांधी जी के छात्र संवाद का पिपरिया में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष कटकवार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रोहित राठौरिया, विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुज कटकवार एवं नगर अध्यक्ष चिंकू साहू सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र, युवा साथी एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। छात्रों की आवाज़ बुलंद होगी, युवाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। ✊ #StudentsKiGoonj #YouthCongress #Pipariya #Narmadapuram - Pipariya News