धौलपुर: शहर में हुई तेज बारिश से चोपड़ा मंदिर की दीवार गिरी, पास के मकान में आई दरार
शहर में शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के कारण चोपड़ा मंदिर बावड़ी परिसर की एक दीवार ढह गई। दीवार गिरने से आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। गनीमत रही कि यह घटना देर रात हुई, जिससे मौके पर लोगों की आवाजाही नहीं थी और कोई जनहानि नहीं हुई। शनिवार दोपहर में स्थानीय निवासियों के अनुसार, चोपड़ा मंदिर बावड़ी शहर के प्रमुख स्थलों में से एक है। यहां सुबह और शाम बड़ी