CLG- विश्वास का सेतु, सुरक्षा का आधार।
*माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नव-चयनित CLG सदस्यों से संवाद किया।*
बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय आमुखीकरण एवं संवाद समारोह में माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने CLG सदस्यों को जनभागीदारी बढ़ाने तथा पुलिस-जन संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
आमुखीकरण समारोह में श्री जवाहर सिंह बेढ़म, गृह राज्य मंत्री, श्री जोगाराम पटेल, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री तथा श्री वी. श्रीनिवास, मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्री भास्कर ए. सावंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग एवं श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे।
समारोह में पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद, सहयोग एवं विश्वास को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, CLG सदस्यों को स्थानीय स्तर पर पुलिस के साथ समन्वय कर सामुदायिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
🤝 CLG- पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग की बनेंगे मजबूत कड़ी।
इसी क्रम में नव-नियुक्त सदस्यों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों एवं सामाजिक दायित्वों से अवगत कराया गया, ताकि वे कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द्र एवं सामुदायिक समस्याओं के समाधान में प्रभावी भागीदारी निभा सकें।
सशक्त जनभागीदारी • मजबूत सामुदायिक पुलिसिंग • सुरक्षित राजस्थान
#rajasthanpolice
#CLG
#CommunityPolicing
#SafeRajasthan