मोहनलालगंज: निगोहां में अपराधी पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई, डुगडुगी बजाकर चस्पा किया गया आदेश
निगोहां पुलिस ने समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त युवक सर्वजीत पुत्र रामकिशोर, निवासी भगवानपुर के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार करीब 24 वर्षीय सर्वजीत के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।