झाडोल: झाड़ोल में नवदुर्गा गरबा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नवरात्रि की तैयारियां तेज
झाड़ोल के चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में नवदुर्गा गरबा समिति की नवीन कार्यकारिणी सर्वसम्मति से बनी। हिम्मत जन्नावत अध्यक्ष और अरुणा कुँवर राणावत महिला मंडल अध्यक्ष बनीं। समिति ने नवरात्रि गरबा महोत्सव की सफल तैयारी के लिए जिम्मेदारियां बांटी और मिलकर आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया।