भोगांव: क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता में नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की टीम बनी विजेता
शिकोहाबाद के ए.के. कॉलेज में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता में नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं की टीम ने प्रतियोगिता में विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि छात्रों की टीम उपविजेता रही।