राशमि: राशमी के झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में तिरंगा श्रृंगार, संध्या आरती से पूर्व दिखा आस्था और देशभक्ति का संगम
कस्बे के प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार शाम आस्था और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।संध्याकालीन आरती से पहले शिवलिंग का विशेष श्रृंगार तिरंगे के रंगों में किया गया।शिवलिंग को केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजाया गया। सफेद पट्टी के बीच में नीला अशोक चक्र भी उकेरा गया था। शिवलिंग के ऊपर गेंदे और गुलाब के पीले-नारंगी फूलों का मुकुट रखा गया, जिसके