सांगानेर: जयपुर के गंगापोल गेट के पास गली में गेट निकालने को लेकर दो पड़ोसियों में कहासुनी के बाद पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
गंगापोल गेट के पास सैयद कॉलोनी की एक गली में गेट निकालने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के मथुरा का मामला सामने आया है। हालांकि घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। वही जानकारी के अनुसार देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।