तांतनगर: तांतनगर, रोलाडीह गाँव: राशन दुकानदार मुकरू सिंकू ने पंचिंग कर दो माह का राशन नहीं दिया, लाभुकों में आक्रोश
तांतनगर प्रखंड मे इन दिनों राशन दुकानदारों द्वारा लाभुकों से पंचिंग करा कर राशन नहीं देना फैशन बन गया है उन्हें कार्ड धारियों के भुखमरी से कोई मतलब नहीं, पहले लोवाहातु के अब रोलाडीह के लोगों को दो माह से राशन नहीं मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्रामसभा कर एक सप्ताह मे राशन नहीं देने पर प्रखंड घेराव करने का निर्णय के साथ गोदाम से राशन वितरण टप्प किया जायेगा