बरेली: सदर तहसील में सेवा की मिसाल, SDM ने किया रक्तदान, तहसीलदार समेत 16 लोगों ने दिया खून
बरेली की सदर तहसील परिसर में बुधवार को रक्तदान शिविर और सेवा संकल्प के तहत भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम इशिता किशोर ने किया और उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। तहसीलदार प्रशांत अवस्थी समेत कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में डॉ. मधु गुप्ता ने भी रक्तदान किया। बताया गया कि वह अब तक