कोरांव: एडीएम एस आर विनीता सिंह ने तहसील सभागार कोरांव में अधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश
एडीएम एस.आर. विनीता सिंह ने शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजे से शाम 4 बजे तक कोरांव तहसील परिसर के सभागार में अधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना था। एडीएम विनीता सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विचाराधीन मामलों में दोनों पक्षों की सुनवाई करें और उनका निस्तारण कराएं।