सारठ: मधुसिंघा मोड़ पर बाइक चालक की मौत, पिता ने पिकअप चालक-मालिक पर कार्रवाई की मांग की
मधुसिंघा मोड़ पर 4 अगस्त की दोपहर पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत मामले में मृतक के पिता ने बुधवार रात 9 बजे थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पिता संजय कु. सिंह (चितरा थाना के नोनियाटांड़ निवासी) ने पिकअप नंबर WB37E/7028 के चालक पर लापरवाही से वाहन चलाते उनके पुत्र के बाइक में टक्कर मारने से पुत्र केघायल होने व मौत होने का आरोप लगाया है