तेंदूखेड़ा: भवन से टपक रहा पानी, ग्राम बम्होरी में सीएम राइज स्कूल की निर्माण गुणवत्ता पर कलेक्टर नाराज
तेंदूखेड़ा। तेंदूखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण करने दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव पहुंचे। निरीक्षण के दौरान भवन में कई अनियमितताएं सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।