पयागपुर: हुजूरपुर में फरार पति-पत्नी के खिलाफ कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया
हुजूरपुर थाना क्षेत्र में एक मुकदमें से जुड़े फरार पति-पत्नी के खिलाफ कोर्ट ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ आदेशिका जारी की है।यह मामला हुजूरपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 101/26 से जुड़ा है। इसमें मुबारक पुत्र हबीब और आसिया पत्नी मुबारक आरोपी हैं। ये दोनों घोसिनपुरवा दा0 गौर, थाना हुजूरपुर, बहराइच के रहने वाले हैं।