गुरारू: गुरारू में स्वच्छता पर बड़ी बैठक, महादलित टोलों में शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण पर जोर
Guraru, Gaya | Aug 8, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संभव कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड परियोजना प्रबंधक, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता एवं वार रूम ऑपरेटर मौजूद थे। बैठक का मुख्य फोकस महादलित टोलों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना और शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण सुनिश्चित करना रहा।