कुशलगढ़: जाड़ी रंगतपुरा में आधी रात चोरों ने मचाई सनसनी, तिजोरी के ताले टूटे, जेवर-नकदी गायब
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के जाड़ी रंगतपुरा गांव में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर तिजोरी का लॉक तोड़ दिया और सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी चोरी कर ली। चोरों ने पास ही रहने वाले देवर नारसिंह पिता हड़िया, जाति डिंडोर भील, निवासी जाड़ी रंगतपुरा के मकान में रखी दो तिजोरियों को भी तोड़ा, हालांकि वहां से कोई विशेष कीमती सामान नहीं ले जा सके।