तालबेहट: बार थाना क्षेत्र के हनुपुरा में कलयुगी पुत्र ने पिता के साथ लाठी-डंडों से की मारपीट, हाथ की उंगली काटी, हालत गंभीर
बार क्षेत्र के हनुपुरा गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता के साथ जमकर लाठी डंडों से मारपीट की है, उक्त मामले में घायल पिता ने जानकारी देते हुए बताया उनके पुत्र ने शराब के नशे में साइकिल बेच दी है,जिसका उलाना देने पर पुत्र ने जमकर मारपीट की है, और हाथ की उंगली काट दी उक्त मामले को लेकर पीड़ित ने बार थाने में पुलिस को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।