देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में बंदरों के आतंक पर प्रशासन की बैठक, बंदर पकड़ने वाले बाहर से बुलाए जाएंगे
नगर में पिछले कई माह से आतंक का पर्याय बने लाल मुंह वाले बंदर को पकड़ने को लेकर शुक्रवार को सुबह 11 बजे नगर परिषद देवेंद्रनगर के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार सुमित तिवारी ने की। बंदर के लगातार हमलों से नगरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।