छोटीसादड़ी: बिजली बिल में सुधार कर उपभोक्ता को दिया गया संशोधित बिल, विभाग का जताया आभार
बिजली बिल में सुधार कर उपभोक्ता को दिया संशोधित बिल,विभाग का जताया आभार प्रतापगढ़। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत विद्युत विभाग ने छोटी सादड़ी तहसील के केसुन्दा गांव निवासी जितेंद्र आंजना की बिजली बिल संबंधी समस्या का त्वरित समाधान किया। विभागीय अधिकारियों ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बिल में आवश्यक सुधार कर संशोधित बिल मौके पर ही उपलब्ध करवाया।