सिरदला: पंचम्बा मोड़ पर पुलिस ने की घेराबंदी, 110 लीटर महुआ शराब बरामद; तस्कर फरार
सिरदला प्रखंड के परनाडाबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंचम्बा मोड़ के पास घेराबंदी कर 110 लीटर महुआ शराब बरामद की। थानाध्यक्ष हरिकांत के निर्देश पर एएसआई संतोष कुमार पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे। एएसआई ने बताया कि दो बाइक से शराब तस्कर शराब लेकर जा रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों तस्कर सड़क पर ही शराब फेंककर भागने लगे।