हसपुरा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से हसपुरा प्रखंड के जखौरा, मलहारा, नवादा सहित विभिन्न गांवों में निकाली गई पदयात्रा
हसपुरा प्रखंड में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्र व्यापी आह्वान पर शनिवार को जखौरा गांव से पदयात्रा निकाली गई।जिसमें दर्जनों किसान , मजदूर व पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने आगामी 1 सितम्बर को दिल्ली धरना में शामिल होने के लिए आह्वान किया।