सिवनी: सिवनी पुलिस की अनोखी तिरंगा रैली: बाइक से नाव तक दिखा जोश
Seoni, Seoni | Aug 15, 2026 सिवनी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसपी कृष्ण लालचंदानी के नेतृत्व में सिवनी पुलिस ने अनोखे अंदाज में देशभक्ति का संदेश दिया। शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पहले शहर में बाइक रैली निकाली गई, इसके बाद दलसागर तालाब में मोटर बोट के जरिए तिरंगा रैली हुई। पुलिस जवानों ने तिरंगा लहराकर लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की।