पीरो: जमुआंव में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ माहौल
Piro, Bhojpur | Sep 25, 2026 वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत शुक्रवार को जमुआंव समेत आसपास के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया। सामूहिक गान के दौरान पूरा इलाका देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।