धरहरा: सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 123 आवेदन प्राप्त, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान,
धरहरा प्रखंड की महरना पंचायत में बुधवार को आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल, जिला अध्यक्ष सौरभ निधि,वरीय उपसमाहर्ता कुमारी श्वेता, कमल किशोर तथा मुखिया रेखा देवी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न विभागों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन