बिरनी: मामूली विवाद में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
Birni, Giridih | Sep 16, 2026 बिरनी। बिरनी थाना से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर बुधवार सुबह मामूली विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना में दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में बिरनी थाना में कार्यरत चौकीदार इम्तियाज अंसारी, उनकी पत्नी सफीना खातून, उनकी दो पुत्रियां साहिना खातून व खुशबू खातून तथा दूसरे पक