कोरांव: बीआरसी कार्यालय कोरांव पर आयोजित दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर में 54 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 19 का बना प्रमाण पत्र
बीआरसी कार्यालय कोरांव में बुधवार को एक दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में कुल 54 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से 19 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में भाग लेने वाले 54 बच्चों में से 3 बच्चे वी.आई. (दृष्टिबाधित), 8 एच. (श्रवणबाधित), 35 एम. (मानसिक मंदता), 3 एल.एम आदि रहे।