Public App Logo
ए. एस. नोमानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष – बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने कहा कि जनता को बिजली, पानी और खाद जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को उनके अधिकार दिलाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है, और जनता के अधिकारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए, प्रत्येक घर तक पर्याप्त बिजली और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। #up90creator - Banda News