हिरौता दुम्मा पंचायत में एसडीएम के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगा के रंगों में व देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
खासकर स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का रहा अहम् योगदान
शिवहर -- शिवहर जिला के तरियानी प्रखंड में हर घर तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के हिरौता दुम्मा पंचायत में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे. पूरे यात्रा मार्ग में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल बना रहा.
हर घर तिरंगा यात्रा में रा० म० वि० हिरौता गोट के छात्र व अनुमंडल पदाधिकारी डाक्टर अनंत कुमार, तरियानी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, लेखापाल मुकेश कुमार सिंह, हिरौता दुम्मा पंचायत के पंचायत सचिव सुमित कुमार यादव, विकास मित्र सचिन राम, रा० म० वि० हिरौता गोट के प्रधानाध्यापक अभय कुमार चौधरी, शिक्षक सशीकांत सिंह, शिक्षिका सिल्ला वर्मा, शिक्षिका रितिक्षा व शिक्षिका सुमित्रा कुमारी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक रूबी देवी सहित अन्य लोग भारी उत्साह के साथ शामिल होकर देशभक्ति का संदेश दिया
अनुमंडल पदाधिकारी डॉ० अनंत कुमार द्वारा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और “हर घर तिरंगा” अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। खासकर बच्चों एवं युवाओं में अभियान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
तरियानी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में सम्मान के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है.
वहीं हिरौता दुम्मा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार की ओर से लोगों से अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक परिवार अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रदर्शन करें।