झालरापाटन: सरस डेयरी पर 80 दिन का भुगतान बकाया, किसान परेशान, कम दूध संकलन और दरों को लेकर भारतीय किसान संघ ने दी चेतावनी
झालावाड़ जिले में सरस दूध डेयरी की अनियमितताओं और दुग्ध उत्पादक किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार शाम झालरापाटन के माधोपुर बालाजी मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दुग्ध उत्पादक किसानों और दूध संकलन करने वाले डेयरी संचालकों ने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के सामने अपनी परेशानियां रखीं।