बबेरू: कमासिन पुलिस ने 4 किलो 214 ग्राम अवैध गांजे के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Baberu, Banda | Aug 12, 2026 बाँदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की कुशल निर्देशन में जनपद मेंअपराध,व अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कमासिन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सूखे गांजे के साथ दो शातिर तस्करों को दबोचा है।