बाह: पिनाहट में 4 साल के मासूम पर सियार का हमला, उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया
पिनाहट के मोहल्ला गोपाल सागर कुआं के पास बुधवार को खेत किनारे खेल रहे चार वर्षीय प्रिंस पर सियार ने अचानक हमला कर दिया। चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने बच्चे को सियार से बचाया। शाम 7 बजे मिली जानकारी में बताया कि हमले में बालक के सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। घायल मासूम को पिनाहट सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।