टीकमगढ़: टीकमगढ़ में मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न, सिविल लाइन रोड पर नालियां ओवरफ्लो; 14.3 इंच वर्षा दर्ज
टीकमगढ़ जिले में आज शुक्रवार रात करीब 8 बजे शुरू हुई तेज मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले में इस सीजन अब तक कुल 14.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि तक दर्ज 45.2 इंच वर्षा की तुलना में लगभग 31 इंच कम है। लगभग 1 घंटे तक हुई तेज बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों और मुख मार्गों पर जल भराव की स्थिति बन गई।