पिपरा: सरसोत और सुल्तानी के स्तरोन्नत उच्च विद्यालयों में प्रबंधन समिति का गठन
Pipra, Palamu | Aug 5, 2026 हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, सरसोत में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। विभागीय निर्देश के आलोक में आयोजित चुनाव प्रक्रिया प्रधानाध्यापक अर्जुन राम के नेतृत्व में संपन्न हुई। चुनाव की निगरानी पर्यवेक्षक जमुना कुमार रवि एवं अनुज कुमार मिश्रा ने की। बैठक में ग्रामीणों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ।