काराकाट: काराकाट प्रखंड क्षेत्र में कर्मा पूजा झूर पर्व पर गांव-गांव पूजा का आयोजन हुआ
Karakat, Rohtas | Sep 22, 2026 काराकाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को कर्मा पूजा यानी झूर पर्व श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में आस्था और उल्लास का माहौल रहा। विभिन्न गांवों में महिलाएं और बच्चियां पूजा स्थलों पर जुटीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्व के दौरान महिलाओं के समूह ने पारंपरिक धार्मिक गीतों गाए।