बरेली: बरेली में 18 वर्षीय युवती लापता, दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में घर से दुकान पर ब्रेड पकौड़े लेने निकली 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, युवती 4 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटी। परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां