बरहेट: बरहेट में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी
बुधवार के पूर्वाह्न बरहेट गर्ल हाई स्कूल के समीप रहने वाली 18 वर्षीय युवती नंदनी कुमारी को परिजन ने CHC बरहेट में पेट दर्द उपचार के लिए बेहोशी की हालत में लाया,जहां चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया चिकित्सक ने जांच के दौरान जब युवती के गला से कपड़ा हटाया तो युवती के गले में निशान पाए गए चिकित्सक ने थाना पुलिस को सूचना दी पुलिस मामले की जांच में जुटी है