तहसील क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी सावित्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने पर एसडीएम घाटमपुर को शिकायती पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उसे आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया।