विदिशा: BJP ने अटल उद्यान में पूर्व पीएम अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया, अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर मनाई जयंती
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसी क्रम में रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर बंटी नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। दोनों कार्यक्रमों मे विदिशा विधायक मुकेश टंडन मुख्य अतिथि के रूप मौजूद रहे।