कसडोल: युवा क्लब बिलारी के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस पर वृक्षारोपण एवं प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कसडोल की अध्यक्ष कुसुम पैकरा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बिलारी क की सरपंच पूजा निर्मल कमलवंशी ने की