हसपुरा: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई बैठक, विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
हसपुरा ब्लॉक परिसर के सभागार में गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पर बैठक हुई।जिसका नेतृत्व बीडीओ पंकज कुमार ने किया।उन्होंने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में शामिल प्रमुख श्रीनिवास सिंह, चिकित्सा प्रभारी डा कुणाल कामाख्या नारायण, उपप्रमुख सतेन्द्र चौधरी ने अपना - अपना विचार रखा।