कामां: कामां में पुलिस की कार्रवाई, धूम्रपान सामग्री बेचते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों,स्कूल-कॉलेजों के पास धूम्रपान सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी असरफ पुत्र अब्दुल्ला,को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में बीड़ी, गुटखा व तंबाकू बरामद किया। मामले में थाना कामां पुलिस द्वारा जांच जारी है। एसपी के निर्देशन में कार्यवाही की गई। गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।