चरखारी: बारिश से तबाह चरखारी, 6000 परिवारों को नहीं मिला मुआवजा, विधायक ने उठाई आवाज
महोबा के चरखारी में लगातार बारिश से हुए नुकसान को लेकर विधायक डॉ. ब्रजभूषण राजपूत ने एक बार फिर प्रभावितों को जल्द मुआवजा देने की मांग दोहराई है। विधायक ने बताया कि दो माह की बारिश में क्षेत्र के लगभग 6000 परिवारों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने खुद एसडीएम और लेखपालों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया।