विष्णुगढ़: पीएचसी टाटीझरिया में भाजपा का सेवा सेतु अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
पीएचसी टाटीझरिया में भाजपा का सेवा सेतु अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएचसी टाटीझरिया में सेवा सेतु अभियान के निमित्त लाभार्थी सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा टाटीझरिया मंडल के कार्यक्रम प्रभारी व वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर पटेल उपस्थित रहे।